Ideal Home and its Features – आदर्श घर तथा उसकी विशेषताएँ
(Ideal Home and its Features) आवास की आवश्यकता तथा उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी देना इस हमारा मुख्य उद्देश्य है।
शिक्षण बिन्दु :
• आवास की आवश्यकताएँ
● अच्छे घर की विशेषताएँ
• विभिन्न प्रकार के घर
सहायक सामग्री:
आदर्श घर का चित्र घर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के नमूने अथवा चित्र । विभिन्न प्रकार के घरों के चित्रों का चार्ट
प्रत्येक जीव को रहने के लिए आवास (Ideal Home) की आवश्यकता होती है। चाहे वह मनुष्य हो, पशु हो या पक्षी। अतः आवास की मूलभूत इकाई ही घर है। घर जीव को सुरक्षा प्रदान करता है। यह उसे सर्दी-गर्मी व बरसात से बचाता है। घर पूरे परिवार को इकट्ठा किए रखता है। यह सामाजिकता का •महत्त्वपूर्ण बिन्दु है। घर परिवार के प्रत्येक सदस्य को सन्तुष्टि प्रदान करता है। घर में हम केवल रहते ही नहीं बल्कि यहाँ हमारी रीति रिवाज व परम्पराएँ भी जन्म लेती हैं और पोषित होती हैं। क्योंकि घर इनको संरक्षण प्रदान करता है। अतः घर बनाते समय हमें स्थान, जरूरत परिवेश को ध्यान में रखना चाहिए। घर हमें ऐसा बनाना चाहिए जिसमें आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की सुख सुविधाएँ हों। अतः घर निर्माण के बारे में हमें विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।(Ideal Home )
क्रियाकलापः
आवास की आवश्यकता अथवा घर कैसा हो: इस बिन्दु को स्पष्ट करने हेतु अध्यापक आदर्श घर का चित्र दिखाते हुए छात्रों से निम्न प्रश्न पूछे
1 आपका घर कैसा है?
2 घर बनाने के लिए किस प्रकार की सामग्री का प्रयोग किया जाता है? 3 आपके घर में कितने कमरे हैं?
4 आपके घर में रसोई कहाँ है?
5 आपके घर में हवा, पानी व प्रकाश का उचित प्रबन्ध है या नहीं?
6 पानी की निकासी का प्रबन्ध कैसा है?
उपर्युक्त प्रश्नोत्तर के आधार पर बताएँ कि ऐसा घर जिसमें सभी प्रकार की आवासीय सुविधाएँ हो उसे एक आदर्श घर कहा जाता है। घर छोटा हो या बड़ा, एक मंजिल का हो या बहुमंजिला महत्त्वपूर्ण नहीं है। घर का साफ सुथरा तथा सुरक्षित होना हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है। ऐसे घर में हमारी दैनिक आवश्यकताओं से सम्बन्धित सुविधाएँ उपलब्ध होनी चाहिए। (Ideal Home )
विभिन्न प्रकार के घरों का चित्र अथवा चार्ट दिखाकर छात्रों से निम्न प्रश्न पूछे
1 इस चित्र में आपको किस प्रकार के घर दिखाई देते हैं?
2. इनमें आपको कौन सा घर सबसे अधिक पसन्द है?
3 इनके निर्माण में कौन सी सामग्री प्रयोग की गई है?
4 क्या आपके आस पास घर निर्माण हेतु सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है?
उपर्युक्त प्रश्नोत्तर के आधार पर बताएँ कि हमारे देश में विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियाँ होने के कारण विभिन्न प्रकार के घर बनाए जाते हैं। जैसी वहाँ की परिस्थिति होती है, उसी के अनुरूप घर बनाया जाता है। भौतिक कारकों के साथ-साथ वहाँ उपलब्ध सामग्री ही घर निर्माण को प्रभावित करती है। घर की संरचना लगभग सारे भारत में एक जैसी है। केवल पहाड़ी इलाकों को छोड़ कर गाँव में घास-फूस, खपरैल तथा बाँस इत्यादि के घर बनाए जाते हैं। शहरों में पक्की ईटों, लोहे, सीमेंट, बजरी इत्यादि से घर निर्मित किया जाता है। (features of an ideal home,
my ideal home short essay)
बड़े शहरों में स्थान के अभाव में बहुमंजिली इमारतों (फ्लैट) का प्रचलन हो गया है। लेकिन भूकम्प की स्थिति में ये इमारतें सुरक्षित नहीं हैं। आजकल सरकार की ओर से भूकम्प रोधी मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बहु वर्षा वाले क्षेत्रों में ढलान वाली छतें बनाई जाती हैं। ताकि छत पर पानी रुक न पाए। अतः इस तरह इस बिन्दु को और अधिक स्पष्ट करने के लिए अध्यापक भारत के पूर्व पश्चिम, उत्तर तथा दक्षिण भारत के घरों के बारे में विस्तृत जानकारी दें। (Ideal Home )
घर की विशेषताएँ-
इस विषय की चर्चा हेतु अध्यापक छात्रों की सक्रिय सहभागिता के लिए निम्न प्रश्न पूछे:
1 आपका घर कैसे स्थान पर है?
2 आपका घर कच्चा है या पक्का?
3 उसके आस पास का परिवेश कैसा है?
4 धूप, पानी व वायु के लिए आपने कैसे व्यवस्था की है?
5 गन्दी हवा व धुएँ के निकास के लिए आपने क्या व्यवस्था की है?
6 घर की दीवारें कैसी है?
7 घर के दरवाजों पर जाली के दरवाजे हैं या नहीं?
उपर्युक्त प्रश्नोत्तर के आधार पर अध्यापक बताए कि ऐसा घर जिसके लिए समतल भूमि का प्रयोग किया गया हो, जहाँ का परिवेश साफ सुथरा, हराभरा व शान्तिमय हो- हमें सुकून प्रदान करता है। जिस घर में रोशनदान व खिड़कियों की उचित व्यवस्था की गई हो। वहाँ सूर्य का प्रकाश व स्वच्छ वायु का आगमन रहता है। (Ideal Home )
जिससे वहाँ रहने वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। क्योंकि ऐसा घर कीटाणु रहित रहता है। घर की दीवारें मोटी व छत ऊँची होनी चाहिए। बरसात, तूफान व भूकम्प इत्यादि से भी सुरक्षित हों। जाली लगने से घर में मक्खी मच्छर, धूल मिट्टी नहीं आ सकती। घर में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। अतः विस्तृत जानकारी के लिए अध्यापक छात्रों की सहभगिता से एक आदर्श घर की विशेषताओं की विस्तृत चर्चा करे।